IPYF News

कोविड-19 से रोकथाम और स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूकता शिविर का आयोजन 

Covid news

 

Date: 16 March 2022

Lucknow

 

 इंडियन  प्रोग्रेसिव  यूथ  फोरम  के  सौजन्य  से  प्राथमिक  पाठशाला  लौलाई  में  कोविड-19  से  रोकथाम  एवं  स्वास्थ्य  सम्बन्धी  जागरूकता  शिविर  का  आयोजन  किया  गया ।  शिविर  में  प्राथमिक  विद्यालय  के  छात्रों  को  कोविड-19  से  सम्बंधित  जानकारी  दी  गई  और  संस्था  के  सदस्यों  द्वारा  सभी  छात्रों  को  मास्क,  सैनिटाइज़र,  साबुन  आदि  वितरण  किया  गया।

 

शिविर  में  संस्था  की  तरफ  से  अधिवक्ता  अरविन्द  यादव  मौजूद  थे। शिविर  में  एमिटी  विश्वविद्यालय  लखनऊ  कैंपस  के  मनोविज्ञान  विभाग  के  छात्रों  ने  प्राथमिक  विद्यालय  के  सभी  छात्रों  को साफ़-सफाई  और  हाइजीन  के  बारे  में  जागरूक  किया  और  मास्क  के  उपयोग  एवं  स्वास्थ्य  सम्बन्धी  महत्वपूर्ण  बातों  से अवगत करवाया।