किसानों को सालाना मिलती है ₹6000 की आर्थिक मदद
पीएम किसान योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक बड़ा सहारा बन चुकी है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को केंद्र सरकार हर साल ₹6000 की राशि प्रदान करती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में (हर 4 महीने पर ₹2000) सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।
अब तक सरकार द्वारा 20 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। पिछली 20वीं किस्त अगस्त 2025 में भेजी गई थी और अब किसान 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार यह किस्त दिवाली से पहले जारी होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे त्योहार से पहले किसानों को आर्थिक सहारा मिलेगा।
योजना के तहत राशि कैसे ट्रांसफर की जाती है
भारत सरकार लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में सीधे आर्थिक सहायता ट्रांसफर करती है। इस पारदर्शी प्रक्रिया से बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाती है और भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं रहती। किसानों को लाभ सीधे उनके खाते में पहुंचता है।
एक किस्त में मिलते हैं ₹2000 की सहायता
यदि आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो इस बार आपको भी 21वीं किस्त के रूप में ₹2000 की राशि मिलेगी। सरकार साल में तीन बार ₹2000-₹2000 की किस्त ट्रांसफर करती है, जिससे कुल ₹6000 सालाना की आर्थिक सहायता किसानों को मिलती है।
हर किस्त कितने समय के अंतराल पर जारी होती है
आम तौर पर पीएम किसान योजना की प्रत्येक किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी की जाती है। इस आधार पर 21वीं किस्त का समय नवंबर 2025 के आसपास बनता है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार यह किस्त दिवाली से पहले देशभर में जारी की जा सकती है।
21वीं किस्त को लेकर किसानों में उत्साह
कृषि मंत्रालय से मिले संकेतों के अनुसार, किसानों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 21वीं किस्त दिवाली से पहले जारी होने से लाखों किसानों को त्योहार के मौके पर आर्थिक राहत मिलेगी।
- पंजाब, हरियाणा, हिमाचल के 27 लाख किसानों को ₹540 करोड़ ट्रांसफर
- हर साल किसानों को ₹6000 की सहायता
- हर 4 महीने में एक किस्त जारी
- दिवाली से पहले देशभर में 21वीं किस्त आने की संभावना