Holiday Calendar October 2025: भारत सरकार ने अक्टूबर महीने की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। अक्टूबर के महीने में दो बड़े त्यौहार दशहरा और दिवाली आ रहे हैं, जिसके दौरान कई छुट्टियां घोषित की गई हैं। छुट्टियों का इंतजार छात्रों, अभिभावकों और सरकारी कर्मचारियों को हमेशा ही रहता है। सरकार द्वारा जारी किए गए अक्टूबर के कैलेंडर के अनुसार कई छुट्टियां मिलने वाली हैं। आईए जानते हैं अक्टूबर के महीने में दशहरा और दिवाली के अतिरिक्त और कौन-कौन सी छुट्टियां मिलने वाली हैं।
Holiday Calendar October 2025
सरकार द्वारा प्रत्येक साल हर महीने का छुट्टी कैलेंडर जारी किया जाता है। अक्टूबर 2025 में जारी किए गए अवकाश कैलेंडर के अनुसार कई छुट्टियां मिल रही हैं। सरकारी छुट्टियों के साथ-साथ कर्मचारियों और स्कूलों के लिए कुछ स्थानीय अवकाश भी घोषित किए जाते हैं, जो कि सरकारी छुट्टियों से अलग होते हैं। उनका लाभ भी मिलता है। हालांकि, जो छुट्टियां सरकार द्वारा घोषित की गई हैं, यह सार्वजनिक छुट्टियां हैं, जो कि सभी के लिए होंगी। आईए जानते हैं अक्टूबर हॉलीडे कैलेंडर में कौन-कौन सी छुट्टियां कब पड़ रही हैं।
1 अक्टूबर से छुट्टियों की शुरुआत
अक्टूबर का महीना छुट्टियों से शुरू हो रहा है। 1 अक्टूबर को दशहरा यानी महानवमी का अवकाश घोषित किया गया है। यह एक सार्वजनिक अवकाश है, पूरे देश में छुट्टी रहेगी। वहीं 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती का अवकाश घोषित किया गया है, क्योंकि यह पूरे देश में समान रूप से लागू होगा। वहीं 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक छुट्टी घोषित है। वहीं 10 तारीख को करवा चौथ के उपलक्ष्य में छुट्टी रहेगी। 20 अक्टूबर से दिवाली का त्योहार शुरू हो रहा है, जो कि 23 अक्टूबर तक चलेगा। 22 और 23 अक्टूबर को सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि अलग-अलग राज्यों और स्थानीय अवकाशों की सूची में 21 अक्टूबर की भी छुट्टी घोषित की गई है। वहीं एक और सार्वजनिक छुट्टी की बात की जाए तो 28 अक्टूबर को सूर्य षष्ठी यानी छठ पूजा का अवकाश रहेगा। भारत सरकार के अवकाश कैलेंडर के अनुसार कुल आठ सार्वजनिक छुट्टियां घोषित की गई हैं।
अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों की संख्या अलग-अलग रहेगी
जारी किए गए कैलेंडर में आठ सार्वजनिक छुट्टियां हैं, वहीं अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों की संख्या घट-बढ़ सकती है, क्योंकि स्थानीय तौर पर या फिर स्कूल प्रशासन द्वारा छुट्टियां घोषित की जाती हैं। उत्तर प्रदेश में जहां दिवाली पर चार छुट्टियां मिलेंगी, तो कई राज्यों में दिवाली का त्योहार एक हफ्ते से अधिक तक मनाया जाता है। वहीं दशहरा का अवकाश जहां उत्तर प्रदेश में 2 दिन मनाया जाएगा और पूरे देश में भी दो दिन की छुट्टी रहेगी, लेकिन तेलंगाना में दशहरे का अवकाश लगभग 1 सप्ताह तक रहने वाला है।
नेशनल पोर्टल ऑफ इंडिया पर आधिकारिक छुट्टी कैलेंडर – यहां देखें